फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman injured in accident dies during treatment

Meerut News: हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

Thu, 17 Oct 2024 05:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in accident dies during treatment
फलावदा। तीन दिन पूर्व फलावदा मार्ग स्थित गांव नंगला हरेरू निवासी दंपती की बाइक में कार सवार युवकों ने स्टंट करने के दौरान टक्कर मार दी थी। जिसमें दोनों घायल हो गए। बुधवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव नंगला हरेरू निवासी दिनेश पत्नी के साथ बाइक से तीन दिन पूर्व खेत पर जा रहा था। जैसे ही वह एक कॉलेज के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे कार सवार युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर हालत में मेरठ प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अंजेश पत्नी दिनेश की मौत हो गई। दिनेश का उपचार चल रहा है। मृतका महिला का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। महिला के छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं। परिजनों ने मृतका महिला के शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी परिजनों ने पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed