फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman in Pali, old man hanged in Ikwara, both died

Meerut News: पाली में महिला, इकवारा में वृद्ध ने लगाई फांसी, दोनों की मौत

Sat, 05 Oct 2024 06:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Woman in Pali, old man hanged in Ikwara, both died
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव पाली में एक महिला और गांव इकवारा में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पाली में शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे नीतू (38) पत्नी सुनील ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगे पंखे के कुंडे में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुनील खेत से घर पर लौटा तो पत्नी को जमीन पर बेसुध पड़े पाया और ऊपर देखा तो आधा दुपट्टा पंखे के कुंडे में बंधा हुआ था और आधा उसकी पत्नी के गले में। लेकिन तब तक नीतू की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक महिला का वजन अधिक होने के कारण दुपट्टा फट गया था। परिजनों ने बताया कि नीतू मानसिक रूप से बीमार थी। वह पिछले कई दिनों से काफी परेशान थी। इस कारण उसने यह कदम उठाया। मृतक महिला के दो बेटे आदित्य (8) और नैतिक (6) है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नींद नहीं आने से परेशान था छत्रपाल
उधर, पास ही के गांव इकवारा में 72 वर्षीय किसान छत्रपाल पुत्र धनसिंह ने बीमारी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों के अनुसार वह पिछले लंबे समय से नींद न आने और शुगर जैसी कई गंभीर बीमारियों से परेशान था। कई-कई दिनों तक वह सो नहीं पाता था। इस कारण उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शुक्रवार दोपहर उसने घर के अंदर पंखे के कुंडे से अपनी चादर का फंदा बनाकर संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। मृतक छत्रपाल का एक बेटा जयप्रकाश यूपी पुलिस में है। घर पर कोई नहीं था। आसपास के लोगों को पता लगा कि उसके घर का दरवाजा बंद है। उन्होंने उसे खोलकर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।



दोनों मृतकों के परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार थे। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर दी है। तहरीर आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। -राम प्रकाश शर्मा, थाना प्रभारी, हस्तिनापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed