{"_id":"6a637f83d769222eb309dd98","slug":"woman-hit-by-stunt-bike-fir-registered-against-four-family-members-meerut-news-c-72-1-mct1011-156709-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्टंट बाइक से महिला को टक्कर, चार परिजनों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्टंट बाइक से महिला को टक्कर, चार परिजनों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के कालियागढ़ी में 22 जुलाई की रात स्टंट कर रहे एक युवक ने दूध लेकर लौट रही महिला ममता को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर बाइक सवार नैतिक और उसके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संजय कुमार ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे उनकी पत्नी ममता दूध लेकर घर लौट रही थी। पेठ रोड पर नैतिक और प्रिंस तेज रफ्तार बाइक पर स्टंट कर रहे थे। आरोप है कि बाइक में मॉडिफाइड संशोधित साइलेंसर लगा था और नंबर प्लेट भी नहीं थी। युवकों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। स्टंट के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर ममता से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ममता करीब 20 मीटर दूर जा गिरी और उनके सिर में गंभीर चोट आई।
परिजनों पर मारपीट और धमकी का आरोप
हादसे के बाद आरोपी युवक मौके से भाग गए। आरोप है कि नैतिक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और ममता के परिवार के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। उन्होंने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घायल ममता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया ककि चारों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --