{"_id":"65415164e7cabd147b02cbb9","slug":"woman-hanged-in-domestic-dispute-na-news-c-34-1-smrt1023-2161-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गृह क्लेश में फांसी पर लटकी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गृह क्लेश में फांसी पर लटकी महिला
Wed, 01 Nov 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर। कस्बे की शिव काॅलोनी निवासी महिला ने गृह क्लेश के चलते फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। बेटे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजे का कुंडा तोड़ कर महिला के शव को नीचे उतारा। पुलिस और फाेरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम पर भेजा।
देहरादून के कांदो निवासी भावना (36) की शादी वर्ष 2009 में रविंद्र पुत्र राजपाल सैनी के साथ हुई थी। दंपती के दो बेटे कृष्णा(12) और शैवी (11) हैं। पड़ोसियों और पुलिस ने बताया कि रविंद्र शराबी है। मंगलवार की देर शाम भी पति पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद रविंद्र बाहर निकल गया। भावना ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली। मां को कमरे में बंद होते देख बेटे कृष्णा ने अपने चाचा और पड़ोसियों को खबर दी।
परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे तथा दरवाजा खोला। इसके बाद भावना को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि रविंद्र और भावना दोनों की ही यह दूसरी शादी थी। रविंद्र शराबी है। शराबी पति से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या की है।