फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman hanged herself in home tribulation

गृह क्लेश में महिला ने फांसी लगाकर जान दी

Wed, 23 Feb 2022 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 02:20 AM IST
विज्ञापन
Woman hanged herself in home tribulation
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को गृह क्लेश के चलते महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच की। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया। वहीं मायके वालों ने पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा किया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर टीपी नगर विवेक शर्मा ने बताया कि राहुल अपनी पत्नी नीतू (30) के साथ शेखपुरा में किराए के मकान में रहता था। जिनके दो बच्चे हैं। सात वर्षीय बेटी वैष्णवी और 3 वर्षीय बेटा रुद्र है। शादी को करीब 8 वर्ष हो चुके हैं। राहुल शराब की कैंटीन में काम करता है। मंगलवार को देर से खाना बनाने को लेकर राहुल की पत्नी से नोकझोंक हो गई। उसके जाने के बाद नीतू ने पंखे से लटककर जान दे दी। मोहल्ले वालों ने राहुल को फोन कर सूचना दी। इंस्पेक्टर टीपी नगर विवेक शर्मा का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed