{"_id":"6682aaf605b24c1901099b1c","slug":"woman-grew-close-to-husbands-friend-left-her-five-children-and-fled-with-her-lover-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसा ये इश्क है: पति के दोस्त से हुआ प्यार, पांच बच्चों को छोड़कर महिला प्रेमी संग फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसा ये इश्क है: पति के दोस्त से हुआ प्यार, पांच बच्चों को छोड़कर महिला प्रेमी संग फरार
Mon, 01 Jul 2024 06:43 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:43 PM IST
सार
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला पांच बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग चली गई।
विज्ञापन
पति को छोड़कर प्रेमी संग गई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला पांच बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग चली गई। मामले में महिला के पति ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। कंकरखेड़ा के हाईवे स्थित एक गांव निवासी युवक ने रविवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार चलाता है।
विज्ञापन
उसकी शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व एक महिला से हुई थी। शादी के बाद दोनों के पांच बच्चे हैं। उसके घर पर आने वाले एक परिचित युवक से पत्नी की नजदीकियांं बढ़ गईं। इसका विरोध करने पर दंपती में विवाद रहने लगा।
विज्ञापन
26 जून को महिला बाजार गई और वापस नहीं लौटी। पति ने रविवार को महिला के प्रेमी संग भागने का आरोप लगा पुलिस से मदद मांगी। महिला का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ है।
विज्ञापन