फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman going to defecation dies under suspicious circumstances, police interrogated by taking husband and others in custody

शौच करने गई महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पति व अन्य को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

Thu, 12 Nov 2020 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Woman going to defecation dies under suspicious circumstances, police interrogated by taking husband and others in custody
शौच करने गई महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पति व अन्य को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
विज्ञापन

किठौर। गांव ललियाना में कोल्हू पर काम करने वाली महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के वक्त महिला शौच के लिए खेत में गई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घटना को हत्या मान रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पति समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोल्हू मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि गांव ललियाना में अब्दुल सलाम पुत्र मसूद का कोल्हू है। जहां पर सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र के गांव राजूपुर निवासी सुरेशा (25) पत्नी छोटे अपने पति के साथ यहां मजदूरी करती थी। पुलिस ने बताया कि कोल्हू पर मजदूरी करने वाले सभी परिवार कोल्हू के पास ही अपनी झोपड़ी डालकर रह रहे हैं। बुधवार को सुरेशा पास ही ईख के खेत में शौच के लिए गई थी। काफी देर तक जब वह नहीं आई तो छोटे उसे तलाश करने जंगल में गया। उसने खेत में सुरेशा मृत पाया। वह उसे उसके शव को उठाकर झोपड़ी में ले आया। कोल्हू मालिक को जब दोनों काफी देर तक नहीं दिखे दिखे तो वह झोपड़ी में गया। वहां छोटे ने उसे बताया कि सुरेशा जंगल में मृत मिली है। कोल्हू मालिक ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सीओ किठौर देवेश सिंह थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। पुलिस ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, छोटे की करीब ढाई वर्ष पूर्व मुजफ्फरनगर के शुक्रताल निवासी सुरेशा के साथ शादी हुई थी। सुरेशा के एक बेटी और एक बेटा है। महिला के मायके में सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज हो सकता है मौत का खुलासा
थाना प्रभारी अरविंद मोहन शर्मा ने दुष्कर्म की बात से इंकार किया है। महिला के गले पर मामूली निशान है। शायद गला दबाकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। बृहस्पतिवार को महिला की मौत का खुलासा हो सकता है। कई पुलिस टीमें लगी हैं। पति समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पति चुपचाप शव को झोपड़ी में ले आया। जहां शौच जाने की बात कही जा रही है, वहां ऐसा कुछ नहीं मिला। शक है कि मामला परिवार से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed