फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   woman divorved and expalled from house

विवाहिता को तलाक देकर घर से निकाला

Tue, 29 Oct 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
woman divorved and expalled from house
किठौर। थाना क्षेत्र के गांव शाहजमाल निवासी एक विवाहिता ने सुसराल पक्ष पर दहेज नहीं लाने पर मारपीट करने तथा पति द्वारा तलाक देने का आरोप लगाया। पीड़ित पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

किठौर क्षेत्र के गांव शाहजमाल निवासी तबस्सुम पुत्री इंसाफ अली ने बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व सिंभावली थाना अंतर्गत जमाई नगर निवासी सलमान उर्फ लाल पुत्र जमील से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से सुसराल पक्ष के लोग दहेज में 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। वे रुपये नहीं लाने पर आए दिन मारपीट करते थे। उसका पति भी मारपीट करता था। आरोप है कि विरोध करने पर उसके पति ने उसे तलाक देेकर घर से निकाल दिया। इस प्रकरण में पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पति सलमान, सुसर जमील, सास फैमिदा, ननद तरन्नुम, तबस्सुम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी पति को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अजगर निकलने से मचा हड़कंप
किठौर। थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा किठौर में मवाना रोड स्थित रॉयल मंडप के समीप खेत में विशालकाय अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। उसे देखने कस्बावासी पहुंचे। इसकी जानकारी यूपी 100 एवं वन विभाग की टीम को। इस पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को बोरे में बंद किया तथा उसे जंगल में छोड़ दिया। हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार ने बताया कि अजगर की लंबाई लगभग 15 फीट तथा वजन 50 किलो के आसपास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएसएस प्रचारक से मिला प्रतिनिधिमंडल
किठौर। कस्बा किठौर स्थित स्टार अलफलाह इंटर कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नुसरत अली के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के राष्ट्रीय प्रचारक इंद्रेश कुमार से मिला। यहां डॉ. नुसरत अली ने बच्चों के भविष्य को लेकर उनसे चर्चा की। उन्होंने मांग की कि सरकार द्वारा गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाए। इस पर आरएसएस प्रचारक ने हरसंभव सरकार तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गरीब बच्चों के लिए उच्च शिक्षा और रोजगार को लेकर सरकार से बात की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के मौलाना शोएब कासमी एवं मौलाना मुजीब कासमी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed