फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman dies under suspicious circumstances in Mahalwala, parents create ruckus at police station

मेरठ: महलवाला में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मायके वालों ने थाने पर किया हंगामा

Tue, 21 Feb 2023 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances in Mahalwala, parents create ruckus at police station
किठौर (मेरठ) महलवाला में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने महिला के ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। मृतका की बहन ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी सिमरन ने सोमवार को किठौर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि करीब साढ़े चार साल पूर्व उसकी बड़ी बहन अमरीन की शादी महलवाला निवासी मुईन पुत्र सिराज से हुई थी। सिराज फर्नीचर मिस्त्री है। आरोप है कि शादी में सामर्थ्य के अनुसार दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष अमरीन को अधिक दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। बकौल सिमरन रविवार देर रात अमरीन के ससुर ने उनको फोन कर बताया कि बीमारी के चलते अमरीन की मौत हो गई है। मायके वाले महलवाला पहुंचे और ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि विवाहिता साढ़े आठ महीने की गर्भवती थी। रात में परेशानी होने पर उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विनय कुमार का कहना है कि मृतका गर्भवती थी। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है। रात में ससुराल पक्ष शव को घर ले आया। सोमवार को हंगामे की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। शव को मोर्चरी भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed