{"_id":"5dec984d8ebc3e1bc7411d94","slug":"woman-dies-tragically-after-falling-in-boiling-pan-on-sugarcane-crusher-in-baghpat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बागपत: गन्ना कोल्हू पर खौलती कढ़ाई में गिरने से महिला की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: गन्ना कोल्हू पर खौलती कढ़ाई में गिरने से महिला की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
Sun, 08 Dec 2019 11:59 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
sugercane crusher
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार को एक महिला की गन्ना कोल्हू पर खौलती कढ़ाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिले के बालैनी थानाक्षेत्र के दौलतपुर गांव स्थित कोल्हू पर रविवार को रोशनगढ़ ग्राम निवासी मोनू पुत्र मोहर की पत्नी रोज की तरह काम कर रही थी। आज सुबह भी गुड़ बनाने के लिए कोल्हू में गन्ने का रस उबाला जा रहा था कि इसी दौरान महिला अचानक खौलती कढ़ाई में जा गिरी।
विज्ञापन
Trending Videos
महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से कोल्हू पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। महिला को बचाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन उसे बचाया न जा सका।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को लोगों की मदद से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले में लोगों से पूछताछ कर रही है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को लोगों की मदद से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले में लोगों से पूछताछ कर रही है।