फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman dies of electric shock while plugging in a fan.

Meerut News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट लगने से महिला की मौत

Sun, 02 Aug 2026 09:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of electric shock while plugging in a fan.
नई बस्ती में शनिवार रात हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सरधना। नगर के ईदगाह रोड स्थित नई बस्ती में शनिवार देर रात करंट लगने से गुलिस्ता की मौत हो गई। महिला नमाज के बाद कमरे में रखे टेबल फैन का प्लग लगा रही थी, तभी वह करंट की चपेट में आ गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को गमगीन माहौल में महिला को दफना दिया गया।
जानकारी के अनुसार, ईदगाह रोड नई बस्ती निवासी इरफान की पत्नी गुलिस्ता (40) शनिवार देर रात नमाज अदा करने के बाद वुजू कर कमरे में पहुंची थीं। बताया जाता है कि उनके हाथ गीले थे। इसी दौरान उन्होंने टेबल फैन का प्लग बिजली बोर्ड में लगाने का प्रयास किया। एक पिन सॉकेट में लग गई, जबकि दूसरी पिन उनके हाथ के संपर्क में आ गई, जिससे उन्हें जोरदार करंट लग गया। करंट लगते ही वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ीं।
विज्ञापन

परिजन तत्काल उसे नगर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल भी लेकर पहुंचे, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।रविवार सुबह गमगीन माहौल में बिना पोस्टमार्टम के गुलिस्ता के शव को दफना दिया। पुलिस को हादसे की सूचना नहीं दी गई।------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed