फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   woman dies in suspicious circumtances

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Thu, 24 Oct 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
woman dies in suspicious circumtances
सरधना। कुलंजन गांव में करीब पैंतीस वर्षीय महिला की बुधवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, दहेज हत्या की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस को परिजनों ने उसकी बीमारी से मौत होना बताकर कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

कुलंजन गांव निवासी महेंद्र पुत्र होराम सिंह की पैंतीस वर्षीय पत्नी राजेश की बुधवार दोपहर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में शव के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। उधर, किसी ने पुलिस को दहेज की खातिर महिला राजेश की हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया। दहेज हत्या की सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची और एसआई सोदान सिंह ने परिजनों से बात की। जिस पर उन्होंने बताया कि महिला राजेश काफी समय से बीमार चल रही थी। जिसकी किसी ने दहेज हत्या की झूठी सूचना दे दी। उसने बताया कि ससुराल वालों ने राजेश की फांसी लगाकर हत्या कर दी। वहीं, परिजनों ने पुलिस को लिखकर दिया कि बीमारी के चलते राजेश की मौत हुई है। इसके बाद पुलिस बिना किसी कानूनी कार्रवाई के लौट गई।
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी उपेंद्र्र मलिक ने बताया कि किसी ने थाने में महिला की दहेज की खातिर हत्या की झूठी सूचना दी थी। पुलिस गांव पहुंची तो परिजनों ने बीमारी से महिला की मौत होना बताते हुए कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed