फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman dies in suspicious circumstances, bullet was found on the forehead of the deceased, a gun was found lying nearby

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मृतका की कनपटी पर लगी मिली गोली, पास में तमंचा पड़ा मिला

Thu, 26 Aug 2021 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in suspicious circumstances, bullet was found on the forehead of the deceased, a gun was found lying nearby
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मृतका की कनपटी पर लगी मिली गोली, पास में तमंचा पड़ा मिला
विज्ञापन

जानीखुर्द। गांव नंगला जमालपुर में मंगलवार देर रात एक महिला अपने कमरे में संदिग्ध अवस्था में मृत मिली। मृतका की कनपटी पर गोली लगी थी। पास ही एक तमंचा पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतका ने मानसिक रूप से परेशान होकर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की है।
गांव नंगला जमालपुर निवासी अंजू (36) पत्नी विकास मंगलवार को अपने घर पर कमरे में अकेली सोई हुई थी। आधी रात में अचानक परिजनों को कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिजन कमरे में पहुंचे तो अंजू फर्श पर खून से लथपथ मृत पड़ी मिली। पास ही एक तमंचा पड़ा था। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा के अनुसार परिजनों और पति विकास ने पूछताछ में बताया कि मृतका अंजू काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। उसका उपचार चल रहा था। घटना की मृतका के सुसराल या मायका पक्ष से कोई भी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed