{"_id":"673505389eb734e927077e48","slug":"woman-dies-in-road-accident-son-injured-meerut-news-c-27-1-smrt1025-135748-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महिला की सड़क दुर्घटना में मौत, पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महिला की सड़क दुर्घटना में मौत, पुत्र घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शेरकोट। विवाह समारोह में शामिल होने के बाद पुत्र के साथ बाइक से घर लौट रही 55 वर्षीय सुनीता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्राम शहजादपुर निवासी सुनीता मंगलवार की शाम अपने पुत्र गोविंद के साथ ग्राम निवारमंडी, जसपुर में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गई थी। रात में लौटते वक्त ग्राम धर्मपुर के निकट किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। चिकित्सक ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। महिला के पति की भी दो साल पहले सड़क दुर्घटना में ही मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों में शोक व्याप्त है। उधर, आरोपी घटना के बाद वाहन लेकर फरार हो गया।