{"_id":"605b9e1e8ebc3ecbe129762f","slug":"woman-dies-due-to-suspicious-circumstances-uproar-city-news-mrt5315656200","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड स्थित जयभीमनगर में मंगलवार रात महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। महिला के भाई ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
जयभीमनगर निवासी युवक की शादी 2002 में माधवपुरम निवासी माला के साथ हुई थी। दोनों के तीन बच्चे रमन, ऋषि व रियांश है। माला के भाई अर्जुन ने आरोप लगाया कि युवक काफी समय से उनसे कार की मांग कर रहा था। मंगलवार को माला माधवपुरम में अपने भांजे के मुंडन कार्यक्रम में आई थी, लेकिन कुछ देर बाद ही वापस लौट गई। देर रात महिला के पति ने अर्जुन को फोन कर बताया कि बीमारी के कारण माला की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसके बाद वह फरार हो गया। मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे तो ससुराल पक्ष से कोई नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अर्जुन ने आरोपी पति, उसके भाई और मां के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं महिला की मौत के बाद तीनों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। एसओ नीरज मलिक ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है।