फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman dies after killing two sons in Bijnor

दो पुत्रों की हत्या कर महिला ने दी जान

Sat, 08 Aug 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after killing two sons in Bijnor
नजीबाबाद में घटना की जांच करने पहुंचे एसपी संजीव त्यागी। - फोटो : ??????
बिजनौर में दो बेटों की हत्या करने के बाद महिला ने दी जान
विज्ञापन

नजीबाबाद(बिजनौर)। गांव सौंपरी में एक महिला लक्ष्मी (25) ने पांच और सात साल के दो बेटों की गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। लक्ष्मी को उसका पति बाहर आने जाने से रोकता था, इसको लेकर इनके बीच कलह रहती थी। लक्ष्मी कई बार थाने में भी पति की शिकायत कर चुकी थी। इसी मनमुटाव को घटना के पीछे वजह बताया जा रहा है।

घटना के वक्त लक्ष्मी का पति घर पर नहीं था और वह मजदूरी करने गया था। शाम छह बजे वह घर वापस लौटा तो कमरा बंद था। दरवाजा तोड़कर देखा तो उसके पुत्र आनंद (5 वर्ष) और मानव (7 वर्ष) चारपाई पर पड़े थे। लक्ष्मी का शव छत पर लगे पंखे पर बनाए गए फंदे पर लटक रहा था। मानव के शरीर में सांस चलने का आभास होने पर उसे एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि महिला ने पहले दोनों पुत्रों को गला घोंटकर मारा, उसके बाद स्वयं पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही एसपी संजीव कुमार, एसपी सिटी लक्ष्मी निवासी मिश्र, एसडीएम संगीता, सीओ प्रवीण कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पप्पू ने बताया कि वह दोपहर में खाना खाने घर आया था, लक्ष्मी ने उसे खाना भी खिलाया। वापस लौटा तो कमरा बंद था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed