फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman dies after falling from fifth floor, case of dowry death registered

Meerut News: पांचवी मंजिल से गिरकर महिला की मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज

Mon, 25 Nov 2024 08:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:14 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from fifth floor, case of dowry death registered
मोदीपुरम/कंकरखेड़ा (मेरठ)। नेशनल हाईवे-58 स्थित ईडन गार्डन कॉलोनी की पांचवी मंजिल से गिरकर रविवार को रिया (28) की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। रिया की मां योगिता की तहरीर पर पुलिस ने पति ऋतिक, ससुर नरेंद्र, सास नीलम व चाचा राजीव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की, तो पता चला कॉलोनी के सीसीटीवी दस दिन से खराब पड़े हैं।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना मोड़ खंजरपुर गांव निवासी योगिता पत्नी मुकेश कुमार ने बताया कि उनके चार बेटी वह दो जुड़वा बेटे लव-कुश हैं। बेटी रिया दूसरे नंबर की थी। उन्होंने रिया की शादी एक वर्ष पूर्व बागपत के कंडेरा गांव निवासी ऋतिक से की थी। पीड़ित परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही आए दिन पति व ससुराल वाले दहेज कम लाने को लेकर पीड़िता से मारपीट व अभद्र व्यवहार करते थे। इसको लेकर दोनों पक्षों में पूर्व में कई बार पंचायत हो चुकी थी।
विज्ञापन

लगभग डेढ़ महीना पूर्व भी झगड़े और पंचायत के बाद परिजनों ने रिया को वापस ससुराल भेज दिया था। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान ही बेटी रिया का गर्भपात हो गया था। परिजनों के अनुसार दो दिन पूर्व ऋतिक रिया को दवा दिलाने के लिए मेरठ लाया था। इसके बाद उसने अपनी रिया को अपनी बुआ सविता पत्नी रामवीर फौजी के घर ईडन गार्डन कॉलोनी में रुकने के लिए कहा था। इसके बाद ऋतिक अपने गांव वापस चला गया था। रविवार सुबह रिया का शव पार्किंग में पड़ा मिला। निवासी विनय कुमार त्यागी ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में पुलिस को रिया के पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत की जानकारी दी गई। जबकि मायक के पक्ष ने पांचवीं मंजिल से गिराकर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमए करना चाहती थी रिया, पढ़ाई को लेकर था विवाद
बताया गया है कि रिया ने बीए की पढ़ाई पूरी कर ली थी। अब वह एमए की पढ़ाई करना चाहती थी। इस बात को लेकर व ससुराल वालों से उसका विवाद चल रहा था।
शनिवार रात रिया ने की थी मां से बात
योगिता ने बताया की बेटी रिया ने शनिवार रात आठ बजे वीडियो कॉल कर खाना-खाने की जानकारी दी थी। इसके बाद उसने बताया कि वह थोड़ी देर बाद सोने के लिए जा रही है। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद मां बेहोश हो गई। मां को बेटी की मौत पर यकीन नहीं हो रहा है। मां बार-बार बेटी को याद कर रो रही है।

दो महीने पहले जताया था जान का खतरा
योगिता का कहना है कि लगभग दो महीने पूर्व उनकी बेटी ने व्हाट्सएप पर जान का खतरा बताते हुए मैसेज डाला था। उसने बताया था कि ससुराल वाले परेशान कर रहे हैं। इसके बाद परिजन ने ससुराल वालों से बात की थी।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed