फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman dies after falling from a moving bike on a speed breaker

Meerut News: स्पीड ब्रेकर पर चलती बाइक से गिरकर महिला की मौत

Fri, 31 Oct 2025 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from a moving bike on a speed breaker
सरधना (मेरठ)। गंगनहर पटरी चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर गांव अटेरना के सामने बृहस्पतिवार शाम स्पीड ब्रेकर पर चलती बाइक से गिरकर मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर के गांव मनव्वरपुर कलां निवासी चंद्रिका (34) पत्नी अनुज की मौत हो गई। यह हादसा मायके से ससुराल लौटते से समय हुआ। बाइक पर ज्यादा सवारी और तेज गति से स्पीड ब्रेकर पर बाइक चलाने के कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मनव्वरपुर कलां निवासी अनुज कुमार अपनी पत्नी चंद्रिका व तीन बच्चों के साथ गांव जानी खुर्द स्थित अपनी ससुराल में आए थे। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह पत्नी एवं तीन बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर गंगनहर पटरी मार्ग से वापस अपने गांव मनव्वरपुर कलां लौट रहे थे। वह सरधना थाना क्षेत्र में अटेरना पुल के निकट पहुंचे तो स्पीड ब्रेकर पर अचानक चंद्रिका बाइक से नीचे गिर गई। उनका सिर सड़क में जाकर लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की मद्द से अनुज ने सीएचसी सरधना लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही चंद्रिका के जानी खुर्द से मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद वह बिना किसी कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए। वहीं, चंद्रिका की मौत से उसके बच्चों व परिजनों का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि बाइक पर पांच सवारी होने के कारण महिला पीछे बैठी थी, स्पीड ब्रेकर पर वह नीचे गिर गई। पीड़ित परिवार ने किसी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। सरधना पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed