फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman dies after falling from a moving bike

Meerut News: मुजफ्फरनगर के लिए.... चलती बाइक से गिरकर महिला की मौत

Thu, 30 Oct 2025 08:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from a moving bike
सरधना। चौधरी चरण सिंह कांवड मार्ग पर बाइक से गिरकर महिला की मौत पर बिलखते परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना (मेरठ)। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर गांव अटेरना के सामने बृहस्पतिवार शाम चलती बाइक से गिरकर मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर के गांव मनव्वरपुर कला निवासी चंद्रिका (34) पत्नी अनुज की मौत हो गई। यह हादसा मायके से ससुराल लौटते से समय हुआ।

जानकारी के अनुसार अनुज कुमार अपनी पत्नी चंद्रिका व तीन बच्चों के साथ गांव जानी खुर्द स्थित अपनी ससुराल में आया हुआ था। बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह पत्नी व तीन बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव मनव्वरपुर कला लौट रहे थे। वह अटेरना पुल के निकट पहुंचे तो अचानक चंद्रिका बाइक से नीचे गिर गई। उसका सिर सड़क में जाकर लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की मदद से अनुज उसे सीएचसी सरधना लेकर पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही चंद्रिका के मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद वह बिना किसी कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए। वहीं, चंद्रिका की मौत से उसके बच्चों व परिजनों का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि पीड़ित परिवार ने किसी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed