फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman dies after consuming poisonous substance, relatives create ruckus at police station

Meerut News: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा

Fri, 19 May 2023 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after consuming poisonous substance, relatives create ruckus at police station
दौराला। कस्बे के वार्ड 4 मोहल्ला रविदास पुरी निवासी एक महिला ने बृहस्पतिवार दोपहर पारिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने आनन-फानन में महिला को गंभीर हालत में मोदीपुरम के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मायका पक्ष और ससुराल पक्ष ने थाना पहुंचकर एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


मोहल्ला रविदास पुरी निवासी अनिल की पत्नी मिथलेश (28) निवासी ममूरी की शादी 14 साल पहले हुई थी। मिथलेश के एक बेटा और एक बेटी है। पारिवारिक कलह के चलते बृहस्पतिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर ससुराल वालों ने उसे मोदीपुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

मायका पक्ष और ससुराल पक्ष में किसी बात पर अस्पताल में कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के लोग दौराला थाने पहुंचे। एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। नगर पंचायत के नवनिर्वाचित चेयरमैन देवेंद्र पाल सिंह के बेटे मोहित चौधरी भी थाने पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाते हुए शांत कराया। इस बीच दोनों ओर से काफी देर नोकझोंक हुई। मोहित चौधरी ने मामले को शांत कराया। थाने पर दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दौराला संजय कुमार शर्मा ने बताया कि मृतका के शव काे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। थाने पर दोनों पक्षों के लोग आए थे। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। अभी किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed