{"_id":"62b40510303ec1634f613d67","slug":"woman-died-in-hospital-during-treatment-after-in-laws-beaten-her-up-in-bijnor-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: ससुराल में मार-पीट कर घर से निकाली महिला, उपचार के दौरान मौत, पति व सास ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: ससुराल में मार-पीट कर घर से निकाली महिला, उपचार के दौरान मौत, पति व सास ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Thu, 23 Jun 2022 11:45 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुरुवार को स्योहारा में एक विवाहिता की मौत हो गई। स्योहारा थाना क्षेत्र में एक माह पहले ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। आज सुबह उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम बमनोली निवासी चित्रा कुमारी पुत्री सीताराम की शादी दस वर्ष पूर्व थाना चांदपुर के गांव कराल निवासी मोहब्बत पुत्र करन सिंह के साथ हुई थी | आरोप है कि एक माह पूर्व चित्रा के पति मोहब्बत, ससुर करन सिंह व सास दयावती ने चित्रा का जबरन गर्भपात कराया और उसे मार-पीट कर घर से निकाल दिया था |
यह भी पढ़ें:NIA की बड़ी कार्रवाई: रेहिंग्या शरणार्थी छात्र के पास मिला UNHRC कार्ड, महाराष्ट्र ATS ने इनामुलहक का कमरा खंगाला
विज्ञापन
चित्रा की हालत बिगड़ने पर उसे नगर के चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया था | दस दिन पूर्व पीड़िता के भाई शहदेव की ओर से स्योहारा पुलिस ने पति सास ससुर के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कर लिया था | गुरुवार सुबह चित्रा की मौत हो गई | सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |