फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   woman dead body Found in Forest after a man Call her from his House

हत्या: दस हजार दिलाने का झांसा देकर महिला को घर से बुलाया, 24 घंटे बाद जंगल में मिला शव, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 May 2020 05:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 May 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
woman dead body Found in Forest after a man Call her from his House
मृतका के गमजदा परिजन - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक 48 वर्षीय महिला का शव रामपुर मनिहारान थाने के गांव छपरेडी में रजबाहे की पटरी के पास पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटी की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफतार कर लिया। एसपी सिटी ने थाने पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की।

विज्ञापन


रामपुर मनिहारन क्षेत्र के कांशीराम काॅलोनी निवासी मृतका की पुत्री सपना ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि गांव छपरेडी निवासी रविंद्र के बुलावे पर सोमवार सुबह मां लता पत्नी सुरेश लाम्बा और बेटी सपना रविंद्र के गांव गए थे।
विज्ञापन


रविंद्र ने उसकी मां को उसका ऑनलाइन परीक्षा का फार्म भरवा कर 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दिलाने की बात कही थी।

Trending Videos

गांव पहुंचने पर रविंद्र ने उसे घर वापस भेज दिया, जबकि उसकी मां वहीं रुक गई। मंगलवार सुबह उसकी मां का शव छपरेडी के जंगल में पड़ा होने की सूचना मिली।

सपना ने शव की पहचान करते हुए रविंद्र व रोशन निवासीगण गांव छपरेडी व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ अपनी मां की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी विनित भटनागर ने भी थाने पहुंच दोनो आरोपियों से पूछताछ की।

थाना प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि पूछताछ में रविंद्र ने बताया कि वह अपनी मर्जी से मृतका की बेटी की शादी कराने का दबाव बना रहा था। इसके लिए महिला तैयार नहीं थी। इस पर उसे गुस्सा आ गया और उसने ईट के प्रहार से उसकी हत्या कर दी। एसओ ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed