फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   woman dead body found in a weel in forest in bijnor, family did the highway jam

कुएं से आ रही थी दुर्गंध, राहगीरों ने झांका तो दिखी महिला की लाश, फिर ऐसे खुला हत्या का राज

Sat, 29 Aug 2020 09:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 29 Aug 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
woman dead body found in a weel in forest in bijnor, family did the highway jam
हाईवे जाम करते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में चार दिन पहले लापता हुई महिला का शव गांव के जंगल में एक कुएं में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। महिला के मायके वालों ने पति व ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करते हुए हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया।

विज्ञापन


सीओ कुलदीप गुप्ता ने आक्रोशित लोगों को शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतका के पति समेत उसके चार ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


हल्दौर थानाक्षेत्र के गांव गाजीपुर निवासी जगराम सिंह ने करीब तीन साल पूर्व अपनी पुत्री सोनम (31) का विवाह गांव लाड़नपुर निवासी रामसिंह के पुत्र पुष्पेंद्र कुमार के साथ किया था। मायके वालों के अनुसार सोनम के पति व उसके ससुराल वाले काफी समय से दहेज में करीब एक लाख रुपये व अन्य सामान लाने की मांग कर रहे थे। इस मामले को लेकर एक बार बिरादरी की पंचायत भी हुई थी। उस समय लोगों ने समझाबुझाकर मामला शांत कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी ससुराल वाले सोनम को प्रताड़ित करते रहे। चार दिन पूर्व सोनम लाड़नपुर से लापता हो गई। जबकि उसका आठ माह का पुत्र उसकी ससुराल में ही मिला। सोनम के पति व अन्य कुछ लोगों ने इसकी सूचना गाजीपुर पहुंचकर उसके मायके वालों को दी। मायके वालों को ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का पहले से ही शक था। सोनम को काफी तलाशा गया, लेकिन उसका कहीं पता न चल सका।

शुक्रवार को सोनम के मायके वाले थाने पहुंचे और उसकी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शनिवार सुबह करीब नौ बजे गांव पैजनियां के जंगल में कुछ लोग एक कुएं के पास से होकर गुजर रहे थे। लोगों को कुएं से दुर्गंध आई तो उन्होंने उसमें झांककर देखा। उन्हें पानी में एक महिला का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया।

शव मिलने की सूचना पर सीओ सिटी कुलदीप कुमार व थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। शव की पहचान सोनम के रूप में की गई। कुछ देर में ही मौके पर उसके मायके वाले भी पहुंच गए।

घटना से गुस्साए लोगों ने बिजनौर-नूरपुर हाईवे पर जाम लगाने के इरादे से बैठ गए और महिला के पति व ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग पर अड़ गए। आक्रोशित ग्रामीणों की आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई।

सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने आक्रोशित लोगों को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवाया। महिला के भाई अनिल कुमार ने बहन के पति पुष्पेंद्र कुमार, देवर अर्जुन सिंह, ननद सोनम और रेशमा के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पुष्पेंद्र कुमार को हिरासत में ले लिया। बाकी आरोपी घर से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed