फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman cried in front of Mohan Bhagwat, says RSS activist husband was murdered in police custody, no hearing

UP: मोहन भागवत के सामने रोई हाथरस की महिला, कहा-RSS कार्यकर्ता पति की पुलिस कस्टडी में हुई हत्या, सुनवाई नहीं

Mon, 20 Mar 2023 02:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 Mar 2023 02:45 PM IST
सार

हस्तिनापुर में कृषि कृषक संगम कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए डॉ. मोहन भागवत ने त्रेता युग को याद करते हुए भगवान राम का जिक्र किया। वे अपने संबोधन के बाद जैसे ही मंच से नीचे उतरे तो हाथरस निवासी महिला ने उन्हें रोकते हुए अपनी परेशानी उनके सामने रखी।

विज्ञापन
Woman cried in front of Mohan Bhagwat, says RSS activist husband was murdered in police custody, no hearing
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत हस्तिनापुर में हुए कृषक सम्मेलन में गौ आधारित जैविक खेती की सीख के साथ-साथ भारत की परंपरा, प्रतिष्ठा और अनुशासन का भी पाठ पढ़ा गए। इस दौरान उन्होंने शबरी के मीठे बेरों का जिक्र किया तो विनोबा भावे का कथन भी याद किया। इस दौरान आरएसएस के सरसंघ चालक मोहन भागवत जैसे ही मंच से उतरे तो हाथरस निवासी एक महिला उनके सामने अपनी परेशानी को लेकर गिड़गिड़ाने लगीं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News: मोहन भागवत ने किसानों को पढ़ाया परंपरा-प्रतिष्ठा का पाठ, मांसाहार व शाकाहार पर भी खुलकर बोले
विज्ञापन


जिला हाथरस के चंदपा थानांतर्गत जिन्दपट्टी विसाना निवासी अंजना देवी उनके पास पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनके पति राजकुमार सिंह 20 साल से आरएसएस कार्यकर्ता थे। आरोप लगाया कि पति ने प्रधान ने गबन की शिकायत की थी। षड्यंत्र के तहत पति की पुलिस से शिकायत की। चंदपा पुलिस ने उनके पति को पकड़ लिया। 16-17 मई 2022 को पुलिस की प्रताड़ना में पति की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि तबीयत खराब हो  गई थी। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया था। पति की हत्या के मामले में थाने चंदपा के पुलिसकर्मी नामजद हैं। अब सिंकदराराऊ विधायक के दबाव में पुलिस न तो निष्पक्ष विवेचना कर रही है और न आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed