फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman cried bitterly in the police station for being told a liar

झूठा बताने पर थाने में फूट फूटकर रोई महिला

Thu, 07 Oct 2021 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Woman cried bitterly in the police station for being told a liar
झूठा बताने पर थाने में फूट फूटकर रोई महिला
विज्ञापन

मेरठ। सिविल लाइन थाने में पत्नी और बेटी के साथ लूटपाट की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे सूबेदार को खासी मशक्कत करनी पड़ी। मामला उस समय गरम हो गया, जब महिला ने इंस्पेक्टर द्वारा झूठा बताने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों ने महिला को शांत किया और तहरीर देकर वहां से चले गये। पुलिस टेंपो की जानकारी जुटाने में लगी है।

दिल्ली बदरपुर बार्डर निवासी प्रदीप की पत्नी ममता अपने दो बच्चों के साथ मेरठ आई थी। उन्हें गढ़ रोड अपने गांव जाना था। बेगमपुल से टेंपो में जाते समय बदमाशों ने उसके बैग से साढ़े नौ हजार रुपये निकाल लिए थे। बाद में टेंपो छोड़कर फरार हो गए थे। बुधवार को प्रदीप पत्नी के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे। यहां इंस्पेक्टर रमेश चंद शर्मा से उनकी नोकझोंक हो गई। महिला उस समय नाराज हो गई, जब इंस्पेक्टर ने उन पर झूठ बोलने का आरोप लगा दिया। हालांकि बाद में इंस्पेक्टर ने स्पष्ट किया कि उनके कहने का यह अर्थ नहीं था। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा आरटीओ से कब्जे में लिए गए घटना में प्रयुक्त टेंपो का विवरण भी जुटाया जा रहा है। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच के बाद सामने आये तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed