फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman creates a scene outside SSP office; attempts to slit her wrist with a knife.

Meerut News: एसएसपी ऑफिस के बाहर महिला का हंगामा, चाकू से नस काटने का प्रयास

Wed, 23 Sep 2026 08:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
Woman creates a scene outside SSP office; attempts to slit her wrist with a knife.
सिविल लाइन थाना प्रभारी अरुण भाटी के हाथ में चाकू लगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र की एक महिला ने एसएसपी कार्यालय के बाहर बुधवार को जमकर हंगामा करते हुए पर्स से चाकू निकालकर अपने हाथ की नस काटने का प्रयास किया। महिला ने चाकू से कई वार अपने हाथ पर किए। पुलिसकर्मियों ने महिला को किसी तरह काबू में किया और चाकू अपने कब्जे में ले लिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी अरुण भाटी के हाथ में चाकू लग गया। लेकिन गंभीर चोट नहीं आई। इसके बाद महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया। एसपी सिटी ने थाना पुलिस को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
सरधना निवासी महिला ने बुधवार को पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है और काफी समय से सरधना क्षेत्र के एक गांव में रह रही है। महिला का आरोप है कि कंकरखेड़ा निवासी एक युवक उसे काफी समय से परेशान कर रहा है। इसी शिकायत को लेकर महिला बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची थी।
विज्ञापन

महिला के अनुसार दो दिन पहले भी वह एसएसपी ऑफिस पर आई थी। लेकिन अधिकारियों से मुलाकात नहीं हो पाई थी। इसी से नाराज होकर महिला ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस के बाहर सड़क पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने काबू कर महिला को समझाया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले भी महिला ने युवक के घर के बाहर पहुंचकर हंगामा किया था। उस दौरान महिला एक पेड़ पर चढ़कर बैठ गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाकर महिला को पेड़ से नीचे उतारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी के अनुसार ,महिला बिना कानूनी कार्रवाई करें मौके से चली गई थी। हंगामे के बाद महिला का पति मौके पर पहुंचा। उसने बताया कि महिला का मानसिक रोग का उपचार चल रहा है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मामले में शिकायत पत्र नहीं मिला है। शिकायत पत्र मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed