फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman commits suicide by consuming poison, FIR registered against five people including husband

Meerut News: महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, पांच महीने पहले हुआ था विवाह, पति समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 08 Mar 2026 09:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 09:43 PM IST
सार

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी तानिया ने पांच मार्च को जहर खाकर जान दे दी। इस मामले में तानिया की अलीगढ़ निवासी मां किरण ने आरोप लगाया कि उन्होंने पांच महीने पहले बेटी का विवाह किया था।

विज्ञापन
Woman commits suicide by consuming poison, FIR registered against five people including husband

विस्तार

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी तानिया ने पांच मार्च को जहर खाकर जान दे दी। इस मामले में तानिया की अलीगढ़ निवासी मां किरण ने आरोप लगाया कि उन्होंने पांच महीने पहले बेटी का विवाह किया था। इसके बाद से ही ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। किरण की तहरीर पर पुलिस ने पति सौरभ, सास रानी, जेठ रवि, देवर देवा, ससुर सोमी के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र काशीराम कॉलोनी निवासी किरण ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी तानिया की शादी हिना रोड निवासी सौरभ से की थी। शुक्रवार को उन्हें पुलिस से सूचना मिली कि तानिया ने जहर खा लिया है। इससे उसकी मौत हो गई है और शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखा है। जबकि तानिया ने बृहस्पतिवार शाम चार बजे जहरीला पदार्थ खाया था। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसी रात दस बजे मेडिकल कॉलेज में उसकी मृत्यु हो गई थी। किरण का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग तानिया को मानसिक और शारीरिक रूप से उत्पीड़न करते थे। इससे तानिया बहुत दुखी और परेशान रहती थी। इसी से तंग आकर उसने आत्महत्या की है। थाना प्रभारी सतवीर सिंह अत्री ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से सूचना मिलने के बाद परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया था। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित रखा गया है। सीओ अभिषेक तिवारी का कहना है कि तानिया की सास रानी, ससुर सोमी, पति सौरभ, जेठ रवि और देवर देवा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed