{"_id":"5a55cd6f4f1c1bbf2d8b5b70","slug":"woman-charged-jeth-teamed-up-with-friend-to-commit-gang-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का आरोप- जेठ ने दोस्त के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता का आरोप- जेठ ने दोस्त के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता के साथ गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में एक विवाहिता ने अपने जेठ और उसके दोस्त पर सामूहिक दुष्कर्म करने एवं उसकी अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस पर भी कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पढ़ें : देवर ने दोस्त के साथ मिलकर भाभी से किया सामूहिक बलात्कार
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि उसका जेठ उसके पति की अनुपस्थिति में उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। जिसकी शिकायत उसने जेठानी से भी की थी। 20 दिसंबर को दोपहर में 11 बजे जब वह घर पर अकेली थी उसी समय उसका जेठ अपने एक दोस्त के साथ आया और उससे चाय बनाने के लिए कहा। जब वह चाय बनाने के लिए कमरे में गई तो दोनों आरोपियों ने उस पर तमंचा तान दिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं दोनों ने मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। उसके शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गई। इसकी सूचना उन्होंने मंडी कोतवाली पर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आक्रोशित आरोपियों ने एक जनवरी को उस पर हमला कर दिया। उसके साथ मारपीट की। घर में तोड़फोड़ की, उसे घायल कर दिया। मोहल्लेवासियों के आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में युवती ने एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/