फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman beats tempo driver with slippers for demanding higher fare

Meerut News: महिला ने टेंपो चालक को चप्पलों से पीटा

Tue, 09 Jun 2026 10:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
Woman beats tempo driver with slippers for demanding higher fare
थ्रीव्हीलर चालक की चप्पलों से पिटाई करती महिला। (स्त्रोत सोशल मीडिया) मवाना।
मवाना। बस स्टैंड पुलिस चौकी पर मंगलवार को उस समय भीड़ एकत्र हो गई, जब एक महिला ने थ्रीव्हीलर चालक की चप्पलों से पिटाई करनी शुरू कर दी। उधर से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। चालक को पीटने का कारण अधिक किराया मांगना बताया जा रहा है। सुबह 11 बजे के आसपास एक टेंपो चालक हस्तिनापुर की ओर से सवारियों को लेकर बस स्टैंड पुलिस चौकी पर आकर रुका। इस टेंपो में एक महिला भी सवार थी। आरोप है कि टेंपो चालक ने महिला से अधिक किराया मांग लिया। इसका महिला ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। महिला ने चप्पल निकालकर टेंपो चालक की धुनाई शुरू कर दी। हंगामा होते देख वहां काफी भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने हस्तक्षेप करते हुए किसी प्रकार मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों वहां से चले गए। थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है, न ही ऐसी कोई शिकायत प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed