फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman beaten up in beauty parlor, made unconscious by spraying in eyes, hair cut

ब्यूटी पार्लर में महिला को पीटा, आंखों में स्प्रे डालकर किया बेहोश, बाल काटे

Mon, 01 Sep 2025 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten up in beauty parlor, made unconscious by spraying in eyes, hair cut
मोदीपुर/मेरठ। पल्लवपुरम फेस-1 के एक ब्यूटी पार्लर में महिला की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि महिला ने ब्यूटी पार्लर संचालिका की सोने की अंगूठी चोरी की। लोगों ने महिला को पकड़कर पीटा और आंखों पर स्प्रे कर उसे बेहोश किया गया और उसके बाल काट दिए गए। घटना 26 अगस्त की और पीड़िता अनुसूचित जाति की बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने उसी दिन थाने आकर समझौता कर लिया था। अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि इस मामले में किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो क्लिप में कुछ लोग एक महिला को पीट रहे हैं। बताया गया है कि वायरल वीडियो पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के पल्लवपुरम फेस-1 स्थित एक ब्यूटी पार्लर की है। 26 अगस्त को महिला ब्यूटी पार्लर में फेशियल, बालों पर कलर आदि कराने के बहाने गई थी। इसी दौरान ब्यूटी पार्लर संचालिका ने अपनी सोने की अंगूठी उताकर काउंटर पर रख दी। आरोप है कि महिला नेे संचालिका के मुंह पर साथ लाया गया स्प्रे कर दिया और अंगूठी लेकर भागने लगी। शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी महिला को पकड़ लिया। आरोप है कि महिला को पीटा गया और उसे बेहोश कर बाल काटे गए। इसके बाद लोग महिला को पकड़कर थाने ले आए। यहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सोशल मीडिया से सीखा लूट का तरीका, बुर्का पहनकर पहुंची
अंगूठी चोरी करने वाली महिला बुर्का पहन कर ब्यूटी पार्लर आई थी। जब थाने लाकर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह कॉलोनी से सटे गांव पल्हेडा की ही रहने वाली है। लोगों का कहना है कि महिला ने जानकारी दी थी कि उसने ब्यूटी पार्लर में जाकर स्प्रे की मदद से लूट का तरीका सोशल मीडिया से सीखा है। वह बुर्का पहनकर वह इसलिए आई थी ताकि किसी को पता न चले। बुर्का और स्प्रे उसने बाजार से खरीदा था। महिला के बारे में जानकारी मिलने पर उसके परिजन भी थाने आ गए। इसके बावजूद थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर दो आरोपियों ब्यूटी पार्लर संचालिका के पति आलोक निवासी सीएच 117 पल्लवपुरम फेज-1 और उनके किरायेदार गौरव कुमार निवासी गोपालगंज, बिहार को हिरासत में ले लिया है। जिस महिला से मारपीट की गई है, उसने तहरीर नहीं दी है।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed