फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman beaten by hair in Nandpuri

Meerut News: नंदपुरी में महिला को बाल पकड़कर पीटा

Tue, 15 Oct 2024 04:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten by hair in Nandpuri
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र की नंदपुरी में सोमवार सुबह पड़ोस की तीन महिलाओं ने घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि उन्होंने बाल पकड़कर पीटा और वीडियो भी बना लिया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे बचाया। पीड़ित महिला ने परिजनों के साथ पहुंचकर तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नंदपुरी कॉलोनी निवासी नेहा पत्नी सचिन ने थाने पर तहरीर दी। उन्होंने बताया कि पड़ोसी परिवार अक्सर अभद्रता और विवाद करता है। सोमवार सुबह जब वह घर पर थीं तो पड़ोस की तीन महिलाएं जबरन अंदर आ गईं। उन्होंने पहले अभद्रता की और इसके बाद मारपीट की गई। वे उसे बाल पकड़कर सड़क पर ले गईं। मारपीट करते हुए उसका वीडियो भी बनाया। इस दौरान कुछ अन्य लोगों ने पहुंचकर उसे बचाया।
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ित महिला परिवार के साथ थाने पहुंची और तहरीर दी। इस मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि कंकरखेड़ा पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed