{"_id":"6889315f9f28918d7a0f27db","slug":"woman-arrested-for-robbing-cash-jewellery-from-old-lady-in-medical-meerut-news-c-14-1-mrt1051-931619-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल में वृद्धा से नकदी, जेवरात लूटने वाली महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल में वृद्धा से नकदी, जेवरात लूटने वाली महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में आंखें दिखाने आई 80 साल की वृद्धा स्वरूपी पत्नी चमन सिंह को नशीली गोलियां देकर नकदी और जेवरात लूटने वाली महिला ऊषा को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। उसके पास से लूटे गए कुंडल और नशे की सात गोलियां बरामद हुईं।
आरोपी महिला भगवतपुरा ब्रह्मपुरी की मूल निवासी है। वर्तमान में वह कंकरखेड़ा की शिवलोक कॉलोनी में रह रही है। मेडिकल थाना पुलिस ने मेडिकल कॉलेज की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी ऊषा को गिरफ्तार किया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि यह महिला पहले भी कई बार ऐसी वारदात कर चुकी है।
भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी पीड़िता स्वरूपी 24 जुलाई को अपनी आंखें दिखाने के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज में आई थीं। वह लाइन में लगी हुई थीं। इसी दौरान आरोपी महिला उसके पास आई और इलाज करवाने के बहाने स्वरूपी को नशे की गोलियां खिला दी थीं। इसके बाद सोने के कुंडल और चार हजार रुपये लूट ले गई थी। बाद में यह वृद्धा इमरजेंसी वार्ड के बाहर अचेत अवस्था में मिली थीं। उसके पौत्र राजकरण की ओर से मेडिकल थाने पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
-- -- -