{"_id":"606e11b08ebc3eda4d71b6e0","slug":"woman-and-woman-clash-both-injured-when-food-is-delivered-to-the-police-station-for-the-accused-of-three-divorces-sardana-news-mrt533480554","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक मामला: आरोपी को थाने में खाना पहुंचाने पर भिड़ी महिला और युवती और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक मामला: आरोपी को थाने में खाना पहुंचाने पर भिड़ी महिला और युवती और फिर...
Thu, 08 Apr 2021 12:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:10 PM IST
सार
- मेरठ में सामने आया तीन तलाक का मामला
- आरोपी को थाने में खाना पहुंचाने पर भिड़ी महिला और युवती
विज्ञापन
तीन तलाक मामला
विस्तार
मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में तीन तलाक को लेकर एक मामला सामने आया है। तीन तलाक देने के आरोपी के लिए थाने में खाना पहुंचाने पर पीड़िता की मां एक युवती से भिड़ गई। वहीं मारपीट के दौरान दोनों घायल हो गई। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
मोहल्ला सुलेमान शाह निवासी उमर फारुख की पुत्री आसिया का निकाह 18 वर्ष पूर्व मोहल्ले में ही फईम पुत्र अब्दुल गफूर के साथ हुआ था। आरोप है कि तीन दिन पूर्व फईम ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। आसिया की तहरीर पर पुलिस ने फईम को हिरासत में ले लिया। इसी बीच मंगलवार को थाने में हिरासत में लिए गए फईम के लिए मोहल्ले का ही सैमुअल खाना देने चला गया। इसे लेकर सैमुअल से आसिया पक्ष की कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
मामला बढ़ा तो आसिया की मां जैबुनिशा व सैमुअल की पुत्री सनिबिया के बीच मारपीट हो गई, जिसमें दोनों घायल हो गई। दोनों ही थाने पहुंची और एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी दो नाबालिग सगी बहनें, थाने पहुंचकर बोलीं...
थानाध्यक्ष समर बहादुर का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/