फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman Accuses Constable Of Exploitation On Promise Of Marriage In Meerut

Meerut: शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, सिपाही पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, पांच साल तक संबंध बनाने की शिकायत

Tue, 19 May 2026 01:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 May 2026 01:33 PM IST
सार

मेरठ में तैनात एक सिपाही पर हापुड़ निवासी युवती ने शादी का झांसा देकर पांच वर्षों तक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Woman Accuses Constable Of  Exploitation On Promise Of Marriage In Meerut
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ निवासी एक युवती ने मेरठ में तैनात सिपाही पर शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपी सिपाही के खिलाफ शिकायत पत्र दिया और कार्रवाई की मांग की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने युवती को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सेंट्रल मार्केट में महिलाओं का धरना जारी, धूप में चौपाल लगाकर विरोध, कैंट विधायक से लगाई गुहार

विज्ञापन

परिचय के बाद बढ़ी नजदीकियां
पीड़िता ने शिकायत पत्र में बताया कि करीब छह वर्ष पहले उसकी पहचान सहारनपुर निवासी आरोपी सिपाही से सामाजिक माध्यम के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। युवती का आरोप है कि सिपाही ने उससे शादी का वादा किया और इसी भरोसे पर पिछले पांच वर्षों से उसके साथ संबंध बनाता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा।

मंदिर में शादी का भी लगाया आरोप
पीड़िता का कहना है कि जब उसने सिपाही के परिजनों से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद पुलिस में शिकायत की बात कहने पर आरोपी ने करीब चार वर्ष पहले गांव के एक मंदिर में उससे शादी कर ली। आरोप है कि सिपाही उसे किराये के मकान में रखता था, लेकिन कानूनी रूप से विवाह करने से इंकार कर रहा है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
मामले में क्षेत्राधिकारी कोतवाली अभिषेक पटेल का कहना है कि युवती द्वारा दिए गए शिकायत पत्र के आधार पर आरोपों की जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed