फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman accuses brother-in-law of raping her daughter, accused taken into custody

Meerut News: महिला ने देवर पर लगाया बेटी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी हिरासत में लिया

Sun, 10 May 2026 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Woman accuses brother-in-law of raping her daughter, accused taken into custody
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने देवर पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म व ससुराल पक्ष के लोगों से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की वर्ष 2016 में मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि उस समय उसकी नाबालिक पुत्री के साथ उसके चाचा ने डरा-धमकाकर करीब चार वर्षों तक दुष्कर्म किया। करीब दो माह पहले बेटी ने घटना की जानकारी उसे दी। महिला के अनुसार जब उसने अपने सास-ससुर को मामले की जानकारी दी तो उन्होंने उल्टा मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह अपनी पुत्री को लेकर मेरठ में रहने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि छह मई को ससुराल पक्ष ने बच्चों के नाम जमीन कराने का बहाना बनाकर उन्हें गांव बुलाया। वहां ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बेटी को अपने पास रोक लिया। बाद में पुत्री ने फोन कर बताया कि उसके साथ गलत काम किया जा रहा है। इस पर महिला अपनी बहनों के साथ गांव पहुंची और थाना हस्तिनापुर में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने एसएसपी से भी मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि रविवार को महिला की तहरीर पर आरोपी देवर सूरज के खिलाफ प्राथमिकी की दर्ज कर हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed