फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman accused of holding young woman hostage on pretext of job offer

Meerut News: महिला पर नौकरी का झांसा देकर युवती को बंधक बनाने का आरोप

Tue, 16 Dec 2025 03:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of holding young woman hostage on pretext of job offer
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के वसीम ने रविवार को महिला काशिफा पर उसकी बहन रहनुमा को नौकरी का झांसा देकर अपने घर में 17 दिन तक बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने रहनुमा को ब्रह्मुपरी से ही तलाश लिया था। सोमवार को पुलिस ने रहनुमा के न्यायालय में बयान दर्ज कराएं। रहनुमा ने परिजनों के साथ रहने से मना कर दिया। रहनुमा ने कहा कि उसे किसी ने बंधक नहीं बनाया था। वह अपनी मर्जी से रह रही है।
विज्ञापन

माधवपुरम निवासी वसीम ने रविवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनका घर पर ही कपड़े सिलाई का काम है। उसकी छोटी बहन रहनुमा तीन वर्ष से लगातार बीमार चल रही है। 28 नवंबर को काशिफा उनके घर पर आई थी। यहां काशिफा ने रहनुमा की नौकरी लगवाने की बात कही थी। साथ ही बीमारी का उपचार कराने के लिए कहा था। इसके बाद काशिफा रहनुमा को लेकर अपने साथ चली गई थी। आरोप है कि काशिफा ने नौकरी के नाम पर रहनुमा को बंधक बना लिया था। वसीम ने काशिफा से संपर्क का प्रयास किया था। मगर संपर्क नहीं हो रहा था। रविवार को वसीम ने पुलिस को मामले की जानकारी दी थी। पुलिस वसीम को लेकर काशिफा के घर पहुंची थी। पुलिस ने रहनुमा को तलाश कर लिया था। पुलिस रहनुमा को लेकर थाने आ गई थी। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज है। रहनुमा के न्यायालय में बयान दर्ज करा दिए गए है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed