{"_id":"66cfcb06b29a9e6fdb0d5b6c","slug":"withdrawal-of-rs-36-thousand-from-account-by-changing-debit-card-meerut-news-c-72-1-mrt1062-120562-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 36 हजार निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 36 हजार निकाले
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने डेबिट कार्ड बदलकर हुमायूंनगर निवासी फैजान के खाते से 36 हजार रुपये निकाल लिए। खाताधारक की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है। फैजान निजी अस्पताल में बने मेडिकल स्टोर पर काम करता है। मंगलवार को वह एक एटीएम से पैसे निकालने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद आरोपियों मदद का झांसा देकर डेबिट कार्ड बदल दिया। कुछ देर बाद मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज आया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
-- -- -- -- -- --
दुकान के विवाद में दो पक्ष भिड़े, हंगामा
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र में दुकान के विवाद में बुधवार रात दो पक्षों में भिड़ंत हो गई, इस दौरान हंगामा हुआ। सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो पक्षों को हिरासत में ले लिया। दोनो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। सदर घंटाघर पर काफी पुरानी मिठाई की दुकान है। इसके बराबर में ही एक दूसरी दुकान है, जो लंबे समय से बंद पड़ी है। बंद दुकान को लेकर ही एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बुधवार रात एक पक्ष इस दुकान के अंदर किसी तरह का काम करा रहा था। इसकी भनक दूसरे पक्ष को लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गये और विरोध किया। सदर बाजार पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद