Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Withdraw money from account by changing debit card

Meerut News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले रुपये

Tue, 09 Dec 2025 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Withdraw money from account by changing debit card
सरधना। पीड़ित मु​ब​स्सिर। संवाद
सरधना। नगर में पुलिस चौकी के पास स्थित एटीएम बूथ पर डेबिट कार्ड बदलकर टाउन हाल रोड निवासी मुबस्सिर पुत्र अय्यूब ने बताया कि एटीएम पर मदद के बहाने बदमाशों ने उनका डेबिट कार्ड बदल दिया। मुबस्सिर के अनुसार कुछ ही देर में उनके खाते से 25 हजार रुपये नकद निकाले गए और 8650 रुपये की शॉपिंग कर ली गई। घटना के बाद पीड़ित काफी परेशान हैं और न्याय की गुहार लगाते हुए थाने में तहरीर दी। मुबस्सिर ने प्रशासन से अपील की कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और खाते से निकाली गई राशि की रिकवरी कराई जाए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और एटीएम बूथ पर तैनात सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जा रही है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि किसी भी गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और बैंक से समन्वय कर खाते की रिकवरी का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed