फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wishing for non-violence and peace in the world in Navgrah Vidhan

Meerut News: नव ग्रह विधान में विश्व में अहिंसा एवं शांति की कामना

Sat, 03 Jan 2026 07:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 03 Jan 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Wishing for non-violence and peace in the world in Navgrah Vidhan
जम्बूदीप में भगवान की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत मंदिर
जम्बूद्वीप में धूमधाम से मनाया दिगबंर जैन युवा परिषद का स्वर्ण जयंती समारोह
विज्ञापन

भगवान के मस्तक पर महाशांतिधारा, नव ग्रह विधान सम्पन्न कराया
हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी स्थित जम्बूद्वीप में अखिल भारत वर्षीय दिगबंर जैन युवा परिषद का स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कमल मंदिर में विराजमान अतिशयकारी मनोहारी भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा का पंचामृत भव्य अभिषेक अनेक द्रव्यों से सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर विश्व में अहिंसा एवं शांति की स्थापना की मंगल कामना करते हुए भगवान के मस्तक पर महाशांतिधारा सम्पन्न की गई। इस अवसर पर नव ग्रह विधान सम्पन्न किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अयोध्या तीर्थ पर विराजमान गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता, प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका चंदनामती माता एवं युवा परिषद के परामर्श प्रमुख पीठाधीश स्वस्ति रवींद्रकीर्ति स्वामी एवं युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. जीवन प्रकाश जैन ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। जम्बूद्वीप के प्रबंधक विजय कुमार जैन ने बताया कि युवा परिषद की स्थापना 49 वर्ष पूर्व महाराष्ट्र के फलटन नगर में हुई थी। आचार्य रत्न देशभूषण महाराज के सान्निध्य में देव-शास्त्रगुरू की रक्षा एवं सेवा के भाव इस संस्थान की स्थापना की गई थी। संपूर्ण दिगंबर जैन समाज के युवाओं को जोड़कर निरंतर देश एवं विदेश में यह संस्था अनेक बहुआयामी कार्यों को कर रही है।
विज्ञापन

जिसमें गरीब बच्चों की पढ़ाई एवं रोजगार आदि समाज सेवी कार्य किए जाते हैं। अनेक कार्यों में देश के युवाओं ने अग्रणीय होकर संस्थान को गौरवान्वित किया है।बाल ब्रह्मचारिणी बीना बहन एवं युवा परिषद के संरक्षक मदन कुमार जैन, दिल्ली एवं राकेश जैन, सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री उदयभान जैन, ने ऑनलाइन माध्यम से जयपुर से दीप प्रज्ज्वलन किया। कार्याध्यक्ष बिजेन्द्र कुमार जैन व केन्द्रीय व प्रांतीय सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने नगरों में इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश विदेश में समाजसेवा के कार्य कर रही 250 शाखाएं
मुख्य राष्ट्रीय संयोजक विजय जैन बताया कि युवा परिषद की देश एवं विदेश में लगभग 250 शाखाएं कार्यरत है। जिनके माध्यम से पूरे वर्ष भर स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। एवं अनेक रूपरेखाओं के साथ में विस्तृत कार्यक्रम भी सम्पन्न किये जायेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed