फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Winter breaks records, December 21st was the coldest in 16 years

Meerut News: सर्दी तोड़ रही रिकॉर्ड, 16 साल में सबसे सर्द रहा 21 दिसंबर

Mon, 22 Dec 2025 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Winter breaks records, December 21st was the coldest in 16 years
मोदीपुरम। दिसंबर के अंत में पड़ रही कड़ाके की ठंड अब हाड़ कंपा रही है। कोहरे और सर्द हवाओं के डबल अटैक ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं रविवार को मौसम ने पिछले 16 साल के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। पिछले 16 सालों में 21 दिसंबर को इतनी ठंड कभी नहीं पड़ी थी।
विज्ञापन


बढ़ती सर्दी के चलते मौसम अब कोल्ड डे कंडीशन की ओर चल रहा है। पिछले 6 दिनों से पारे में गिरावट का सिलसिला जारी है। इस सीजन में लगातार तीसरे दिन मौसम सबसे ठंडा दर्ज किया गया। रविवार की सुबह से ही सर्दी का सितम दिखाई दिया। सुबह के घने कोहरे और उसके बाद चली सर्द हवाओं ने शहरवासियों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम 17.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सीजन में पहली बार दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री पहुंचा है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि सुबह के समय हवा चलने से कोहरे का असर धीरे-धीरे कम होगा लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्दी तेजी से बढ़ेगी और रातें और भी सर्द होंगी।
विज्ञापन


7 दिन में 8.4 डिग्री लुढ़का पारा

तापमान में गिरावट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले महज एक हफ्ते (7 दिन) में दिन का अधिकतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। 15 दिसंबर को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया था जो रविवार को गिरकर मात्र 17 डिग्री रह गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगे भी तापमान गिरेगा और ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 16 साल में 21 दिसंबर को अधिकतम तापमान



वर्ष अधिकतम

2025 17.0
2024 22.6

2023 25.6
2022 24.9

2021 22.7
2020 26.1

2019 21.6
2018 20.6

2017 20.9
2016 19.5

2015 23.6
2014 22.9

2013 21.8
2012 19.6

2011 20.7
2010 26.8
नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में



मेरठ की हवा हुई जहरीली, एक्यूआई लाल श्रेणी में

ठंड के साथ प्रदूषण ने भी मुसीबत बढ़ा दी है। पिछले तीन दिनों से मेरठ के एक्यूआई में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और यह लाल श्रेणी में बना हुआ है। रविवार को मेरठ का औसत एक्यूआई 280 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में आता है। इसके अलावा गंगानगर में 217, जयभीम नगर में 282, पल्लवपुरम में 340, दिल्ली रोड पर 350, बेगमपुल पर एक्यूआई 299 दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा दिल्ली रोड प्रदूषित रहा। यहां प्रदूषण का स्तर इतना अधिक था कि लोगों को सांस लेने और अन्य शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा।



मोदीपुरम में जलवाए गए अलाव

बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर ने रविवार को मोदीपुरम क्षेत्र में अलाव जलाने के निर्देश क्षेत्रीय लेखपाल रोहित शर्मा को दिए। एसडीएम के निर्देश पर मोदीपुरम चेकपोस्ट के पास, पल्हैड़ा चौराहे और चौहान मार्केट आदि प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। एसडीएम ने सख्त निर्देश दिए हैं कि ठंड को देखते हुए अलाव की उचित व्यवस्था रहे और उन्हें समय से जलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed