फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Winners of weightlifting cluster competition honored

भारोत्तोलन कलस्टर प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

Fri, 02 May 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Winners of weightlifting cluster competition honored
मेरठ। पुलिस लाइन में चार दिन से चल रही द्वितीय उत्तर प्रदेश पुलिस भारोत्तोलन कलस्टर प्रतियोगिता-2025 का समापन एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। योग पुरुष वर्ग में मेरठ जोन विजेता बना, जबकि कई वर्ग में पीएसी पश्चिमी जोन के खिलाड़ियों का रहा दबदबा।
विज्ञापन

मेरठ की रिजर्व पुलिस लाईन में हुई द्वितीय उप्र पुलिस भारोत्तोलन कलस्टर प्रतियोगिता में भारोत्तोलन, योग व पॉवर लिफ्टिंग के महिला व पुरुष वर्ग की मुकाबले हुए। चार दिन चली प्रतियोगिता में पीएसी और पुलिस के प्रदेश के सभी जोन के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बृहस्पतिवार को समापन समारोह में प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। प्रतियोगिता के भारोत्तोलन पुरुष वर्ग में पीएसी पश्चिमी जोन विजेता और मेरठ जोन उप विजेता रहा। भारोत्तोलन महिला वर्ग में बरेली जोन विजेता और मेरठ जोन उपविजेता रहा। पावर लिफ्टिंग पुरुष वर्ग में पीएसी पश्चिमी जोन विजेता और बरेली जोन उप विजेता रहा। पावर लिफ्टिंग महिला वर्ग में बरेली जोन विजेता और मेरठ जोन उप विजेता रहे। योग पुरुष वर्ग में मेरठ जोन विजेता रहा, जबकि पीएसी पश्चिमी जोन उप विजेता रहा। योग महिला वर्ग में गोरखपुर जोन विजेता व वाराणसी जोन उप विजेता रहे।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने प्रतियोगिता का समापन किया। विजेताओं को एसएसपी के अलावा एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी देहात डाॅ राकेश कुमार मिश्रा, एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने विजेताओं को ट्राफी, शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। समापन समारोह में एएसपी अंतरिक्ष जैन, प्रतिसार निरीक्षक हरपाल सिंह, सत्यप्रकाश राघव महासचिव जिला पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन, अमरनाथ त्यागी सचिव जिला भारोत्तोलन संघ मेरठ के अलावा विकास तोमर, भगत सिंह, यशपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, सुनील कुमार, उदयवीर सिंह, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed