मोदीपुरम। रोम्बस वर्ल्ड स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का समापन किया गया। एथलेटिक मीट में विजेता रहने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि गौरव चौधरी रहे, जिनका स्वागत प्रधानाचार्य अमित कोहली व उप प्रधानाचार्य पंकज सिंघल ने किया। 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, हर्डल दौड़, रिले दौड़, रस्साकशी आदि प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। सीनयर वर्गों में ग्रुप ए में दीपांशु चौधरी, रिशिता चौधरी, ग्रुप बी में आदित्य मलिक और खनक, ग्रुप सी में सार्थक सैन और भूमिका, ग्रुप डी में शिवराज सिंह चिकारा, आहना चौधरी 2024-25 के बेस्ट एथलीट चुने गए। मुख्य अतिथि ने पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। संचालन रेशम मीणा और अदिति ने किया। अमित कोहली ने आभार जताया। अंकुर सिवाच ने कहा कि इस आयोजन ने छात्रों में खेलों के प्रति रुचि और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा दिया। संवाद