फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Windy during the day, rain expected from today

Meerut News: दिन में चली हवा, आज से बारिश के आसार

Mon, 06 Oct 2025 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Windy during the day, rain expected from today
मोदीपुरम। पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम फिर से करवट बदल रहा है। रविवार को सुबह से हवा की रफ्तार तेज रही। मौसम विभाग ने 24 से 48 घंटे में बारिश और तेज हवा की संभावना जताई है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे तीन अलग-अलग पश्चिमी विक्षोभ के चलते आगामी दो दिन में फिर बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मेरठ समेत आसपास के जिलों में बारिश और ओलावृष्टि होने से मौसम में बदलाव आएगा। इस बारिश से सुबह-शाम की ठंड दिखेगी, साथ ही दिन का तापमान भी धीरे धीरे नीचे आएगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दो दिन बारिश से मौसम में बदलाव दिखाई देगा। हवा की रफ्तार 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे होने की संभावना है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव आने के साथ शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी बढ़ने लगा है। रविवार को एक्यूआई 140 दर्ज किया गया। गंगानगर में 147, जयभीम नगर में 135, पल्लवपुरम में 138, बेगमपुल 143, दिल्ली रोड 149 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed