फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Winds of patriotism will blow today in Kavi Sammelan

Meerut News: कवि सम्मेलन में आज बहेगी देशभक्ति की बयार

Tue, 13 Aug 2024 04:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Winds of patriotism will blow today in Kavi Sammelan
मेरठ। अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत मंगलवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में होगा।
विज्ञापन


इसमें ओज के सशक्त हस्ताक्षर डॉ. हरिओम पंवार, ख्याति प्राप्त शायर नवाज देवबंदी, हास्य एवं व्यंग्य के कवि सुदीप भोला जबलपुर, प्रसिद्ध व्यंग्यकार प्रियांशु गजेंद्र लखनऊ, प्रसिद्ध कोकिला कवि डॉ. रुचि चतुर्वेदी आगरा और वीर रस के कवि सुमनेश सुमन काव्य पाठ करेंगे। 14 अगस्त को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाषचंद्र बोस सभागार में इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और शाम को लोग अपने-अपने घरों पर और प्रतिष्ठानों पर कम से कम पांच-पांच दीपक जलाएंगे। इसके लिए शहर के लोग वीडियो मेसेज कर लोगों से अपील भी कर रहे हैं। 15 अगस्त को देश के सबसे बड़े राष्ट्रगान का आयोजन होगा। ठीक 10 बजे जो जहां होगा, वहीं ठहर जाएगा। शहीदों के सम्मान में 52 सेकंड रुककर आयोजन में सभी अपनी भागीदारी करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed