फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Will get the helmet petrol

हेलमेट लगाओगे तो मिलेगा पेट्रोल  

Mon, 29 Aug 2016 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 29 Aug 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
Will get the helmet petrol
पेट्रोल पंप का लोगो। - फोटो : अमर उजाला
दोपहिया वाहन में पेट्रोल भरवाने के लिए अब हेलमेट पहनकर ही पेट्र्रोल पंप पर पहुंचना होगा। बिना हेलमेट आपको पेट्रोल नहीं मिलेगा। बोतल, कैन और ड्रम में पेट्रोल और डीजल भी नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन

डीएम जगतराज त्रिपाठी ने जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोपहिया वाहन सवारों के लिए शत प्रतिशत हेलमेट लागू कराने और बोतल, कैन आदि में डीजल, पेट्रोल की सप्लाई रोकने के लिए कदम उठाया है। डीएम ने सभी पेट्रोल पंप मालिकों और पेट्रोल पंप एसोसिएशन को पत्र जारी करके तत्काल प्रभाव से यह आदेश लागू कराने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी है कि अगर पेट्रोल पंपों के सीसीटीवी कैमरे में कर्मचारियों द्वारा ऐसे दोपहिया वाहनों को पेट्रोल देते पाया गया, जिनके पास हेलमेट नहीं है तो पेट्रोल पंप के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई के लिए पेट्रोलियम कंपनी को लिखा जाएगा। डीएम ने जिलापूर्ति अधिकारी को भी निर्देश दिए हैं कि वह अपनी टीम लगाकर ऐसे पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण करके जांच कराएं। जो पेट्रोल पंप मालिक आदेश का पालन न करें उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed