फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Will bring back old workers to the party: Munqad

पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी में वापस लाएंगे : मुनकाद

Fri, 05 Sep 2025 06:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 05 Sep 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
Will bring back old workers to the party: Munqad
बसपा के वेस्ट यूपी प्रभारी बनते ही मुनकाद अली ने संगठन की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

-कार्यकर्ताओं से विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बसपा हाईकमान ने एक बार फिर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली और रविन्द्र गौतम को पार्टी में पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। जिम्मेदारी मिलते ही मुनकाद ने संगठन की समीक्षा बैठक लेकर जिलाध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों को जिला, शहर, विधानसभा, बूथ स्तर के संगठन को मजबूत कर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। कहा कि पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी में वापस लाया जाएगा।

मुनकाद ने फूलबाग कॉलाेनी स्थित पार्टी कार्यालय पर समीक्षा बैठक में कहा कि सभी कार्यकर्ता 2027 के विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। इससे पहले पंचायत के चुनाव भी होने हैं। इस बार पार्टी को 2007 के चुनाव का परिणाम दोहराना हैं, इसलिए सभी कार्यकर्ता अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। संगठन में उन्हीं कार्यकर्ताओं को स्थान दिया जाए जो मेहनत और ईमानदारी से काम कर सकें। उन्होंने कहा कि पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी में वापस लाया जाएगा। उन्होंने जिला, शहर और विधान सभा की कार्यकारिणी में खाली पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मंडल कोआर्डिनेटर सतपाल पेपला, धर्मवीर सैनी, प्रबुद्ध कुमार जाटव, पुष्पेन्द्र, हेमंत प्रधान, रामकुमार, जिलाध्यक्ष सुभाष प्रधान आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed