फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wildlife trafficking: Tiger nails and remains of other organisms recovered from Ayurveda clinic in shamli UP

यूपी: आयुर्वेद क्लीनिक की आड़ में वन्य जीवों की तस्करी, टाइगर के नाखून समेत प्रतिबंधित चीजें बरामद

Wed, 26 Aug 2020 08:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 26 Aug 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
Wildlife trafficking: Tiger nails and remains of other organisms recovered from Ayurveda clinic in shamli UP
shamli police - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के शामली में वन विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जनपद के में वन विभाग की टीम ने शहर कोतवाली पुलिस को साथ छापा मारकर एक आयुर्वेद क्लीनिक से वन्यजीवों के अंग बरामद किये हैं। पुलिस ने क्लीनिक के  चिकित्सक को हिरासत में लिया। वही क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


बुधवार को क्षेत्रीय वन अधिकारी धर्मवर्त भारद्वाज को सामाजिक संगठनों से सूचना मिली की शहर के गांधी चौक स्थित एक आयुर्वेदिक क्लीनिक पर वन्यजीवों के अंग बेचे जा रहे हैं, और अंगों की तस्करी की जा रही है।
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय वन अधिकारी शामली कोतवाली पहुंचे, जहां से उन्होंने कोतवाली पुलिस को साथ लेकर गांधी चौक स्थित क्लीनिक पर छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में बदमाशों की शामत, 50 हजार के इनामी को मारी गोली, देखिए मुठभेड़ की तस्वीरें

पुलिस ने मौके से क्लीनिक संचालक डॉ निशांत गुप्ता पुत्र सुभाष निवासी मुरारी वाला कुआं को हिरासत में ले लिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने बताया कि मौके से टाइगर के नाखून, हिरण के सींग, सांप के अंग सहित कई प्रतिबंधित चीजें बरामद की गई हैं। जिनका कहीं न कहीं तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा था।

पुलिस ने निशांत गुप्ता को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं क्षेत्रीय वन अधिकारी धर्मवर्त भारद्वाज द्वारा निशांत गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed