फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   WiFi modem and pen drive have recovered in Baghpat Jail after Commissioner and IG inspection

कब सुधरेंगे इस जेल के हालात? निरीक्षण में मिले वाईफाई मॉडम-पेन ड्राइव, यहीं हुई थी डॉन की हत्या

Thu, 05 Sep 2019 12:44 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 05 Sep 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
WiFi modem and pen drive have recovered in Baghpat Jail after Commissioner and IG inspection
बागपत जेल का निरीक्षण करने पहुंचे आईजी और कमिश्नर - फोटो : अमर उजाला

मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम और आईजी आलोक कुमार के निरीक्षण में बागपत जेल में चल रही गड़बड़ी फिर सामने आ गई। जेल से बरामद हुए मोबाइल, वाईफाई मॉडम, पेन ड्राइव और चिप की फोरेंसिक जांच होगी। कमिश्रर और आईजी ने जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है।

विज्ञापन


पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से चर्चा में आई बागपत जेल के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। मेरठ मंडल की कमिश्नर और आईजी के निरीक्षण में जेल के अंदर की अव्यवस्थाएं सामने आ गई। दोनों अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान बागपत जेल से दो मोबाइल, वाईफाई मॉडम, पेन ड्राइव और चिप मिली। सवाल है कि यह सब इलेक्ट्रॉनिक सामान जेल में कैसे पहुंचा और कौन-कौन से बंदी इनका इस्तेमाल कर रहे हैं। बरामद चिप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। इससे यह पता चल सके कि इन सामान का कितने समय से और कहां-कहां प्रयोग किया गया है। दोनों अधिकारियों ने अपनी संयुक्त जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है। खाने की क्वालिटी भी खराब मिली है। 
विज्ञापन


तन्हाई बैरक से दूर होनी चाहिए अन्य बैरक
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जेल की तन्हाई बैरक के पास ही बच्चा बैरक है। जबकि इसे दूर होना चाहिए। जेल अधिकारियों को निर्देश दिए, साथ ही शासन को भेजी रिपोर्ट में भी इस बिंदु को शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुन्नाबजरंगी हत्याकांड: जांच में हुआ था ये बड़ा खुलासा, जेलर उदय के कंट्रोल से बाहर हो गई थी जेल

सुरक्षाकर्मी कम और क्षमता से अधिक बंदी
जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हैं। मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से ही लगातार यह मुद्दा उठता रहा है। जिला कारागार में 126 सुरक्षाकर्मियों के सापेक्ष सिर्फ 40 की तैनाती है। इसके अलावा जेल में क्षमता से अधिक बंदी है। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार का कहना है कि इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है।

किस काम के सीसीटीवी कैमरे
जेल के दस सीसीटीवी कैमरे खराब मिले हैं। इसके अलावा जो कैमरे चल रहे थे, उन्हें सही दिशा में नहीं रखा गया है। इस कारण उनकी उपयोगिता भी सवालों के घेरे में हैं।

यह भी पढ़ें: मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: बागपत जेल में सुनील राठी तय करता था ड्यूटी, उठे थे ये बड़े सवाल

बीमारी के बहाने बंदियों की मौज
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि जेल के अस्पताल में अनावश्यक तरीके से बंदियों को भर्ती किया। मामूली बीमार बंदियों को भी भर्ती कर लिया गया। जिला जज की अध्यक्षता में मॉनिटरिंग सैल की बैठक में वीडियो कांफ्रेसिंग की संख्या बढ़ाई जाने का प्रस्ताव रखा जाएगा, अभी तक यहां सिर्फ 20 से 21 तक ही कांफ्रेंस कराई जा रही है।

मिलाई पर आने वालों की चेकिंग
जेल में बंदियों से मिलने आने वालों की जांच पड़ताल की जाएगी। जेल अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि चेकिंग व्यवस्था बढ़ाई जाए।

पहले पहुंच गया था पिस्टल और अब मिला मॉडम
मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद यह राज खुला कि जिला कारागार में पिस्टल पहुंच गया। जेल से ही फोटो वायरल हुए। अब वाई फाई मॉडम मिलने से साफ हो गया है कि बंदी एंड्रायड मोबाइल चला रहे हैं। सवाल है कि तमाम दावे और चेकिंग करने वाला जेल प्रबंधन आखिर जागता क्यों नहीं।

यह भी पढ़ें: मुन्ना बजरंगी ने हत्या से पहले बागपत जेल में इस खास अंदाज में की थी एंट्री, ये तस्वीरें हैं गवाह

विक्की सुन्हेड़ा के साथ बजरंगी ने बिताई थी आखिरी रात
जेल में मोबाइल और अन्य सामान बरामद होने के बाद विक्की सुन्हेड़ा का नाम सुर्खियों में है। पूर्वांचल का डॉन मुन्ना बजरंगी बागपत जेल में विक्की सुन्हेड़ा के पास ही आकर रुका था। विक्की कई बड़े अपराधियों का राजदार है। उस पर 50 हजार का इनाम रह चुका है। आगरा में एक्सप्रेस ट्रेन की चेन पुलिंग कर वह मेरठ पुलिस के शिकंजे से फरार हो गया था। विक्की पर करीब 20 मुकदमे चल रहे हैं। काठा के नीटू की हत्या में नामजद है और परिजनों को जेल से धमकाने में उसका नाम आया। वह एलएलबी है और प्रापर्टी डीलर भी रह चुका है। शॉप माइंड अपराधियों में विक्की की गिनती होती है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed