{"_id":"5fb18a1b8ebc3e9b8e693161","slug":"wife-was-killed-due-to-illicit-relations-husband-and-his-cousin-sent-to-jail-kithor-news-mrt51107536","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों के चलते की थी पत्नी की हत्या, पति और उसके चचेरे भाई को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों के चलते की थी पत्नी की हत्या, पति और उसके चचेरे भाई को जेल भेजा
विज्ञापन

किठौर। पुलिस ने तीन दिन पूर्व गांव ललियाना में कोल्हू पर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक महिला की हत्या का रविवार को खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या अवैध संबंधों के चलते उसके पति और उसके चचेरे भाई ने की थी। पुलिस ने रविवार को दोनों हत्यारोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि तीन दिन पूर्व गांव ललियाना में कोल्हू पर काम करने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के परिजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने लगे, जिस पर पुलिस को कुछ शक हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद पुलिस ने महिला के मायके वालों को घटना की सूचना दी।
इस मामले में महिला के भाई मंगू पुत्र महावीर निवासी गांव फिरोजपुर थाना भोपा मुजफ्फरनगर ने पति छोटे और उसके चचेरे भाई संदीप पुत्र सुनील के खिलाफ हत्या मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने बताया कि सुरेशा के एक व्यक्ति से अवैध संबंध थे, जिसका वह बार-बार विरोध करते थे। इसी के चलते वह कुछ दिन पूर्व चली भी गई थी। वापस आने पर काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। जिसके बाद उन दोनों ने कोल्हू पर ही हत्या योजना बनाई और उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।