फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife to save husband, woman injured by firing

पति को बचाने के लिए दाव पर लगाई जिंदगी, महिला के गोली हुई आर-पार

Thu, 21 Dec 2017 11:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 21 Dec 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
Wife to save husband, woman injured by firing
अस्पताल में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ जिले में एक महिला ने अपने पति को बचाने के लिए जिंदगी दाव पर लगा दी। रास्ते में खड़ा ठेला हटाने को लेकर हुए मामूली विवाद में हमलावरों ने पति पर तमंचे से गोली चला दी थी। लेकिन महिला उसके बचाव में आगे आ गई। गोली महिला के पेट से आर-पार हो गई। महिला को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार न्यू इस्लाम नगर गली-30 निवासी कबाड़ी शाहिद का आठ दिन पहले गली-29 निवासी आरिफ से विवाद हो गया था। मोहल्ले के लोगों ने दोनों में समझौता करा दिया था। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे शाहिद अपने भाई जाहिद के साथ घर के बाहर ठेले से लकड़ी उतार रहा था। इस बीच वहां साथियों के साथ पहुंचे आरिफ ने शाहिद से रास्ते से ठेला हटाने के लिए कहा। इस बात को लेकर दोनों में हाथापाई हुई तो पड़ोसियों ने फिर बीचबचाव करा दिया।
विज्ञापन


पढ़ें : मौसी-भांजे की गर्दन काटकर हत्या, शवों को देख कांप गई अफसरों की रूह

विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचे की बट मारकर घायल किया

Wife to save husband, woman injured by firing
पुलिस को जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि करीब आधा घंटे बाद आरिफ ने अपने भाई सलीम और एक दर्जन युवकों के साथ शाहिद के घर पर हमला बोल दिया। शाहिद को घर से खींचकर पहले सरेआम सड़क पर गिराकर पीटा। फिर सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। आरिफ ने शाहिद पर तमंचे से गोली चलाई तो शाहिद की पत्नी शबाना (25) शाहिद के आगे आ गई। शाहिद पर चली गोली शबाना के पेट में लगी तो वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घायल शबाना और शाहिद को जगदंबा अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट राशिद अली पहुंचे। 

वहीं, कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाने में हंगामा कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शाहिद पक्ष की तहरीर पर आरिफ और शहजाद के खिलाफ नामजद जबकि पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

गर्भवती होने का शोर मचा
इस दौरान शोर मचा कि शबाना छह माह की गर्भवती है। पेट में गोली लगने से बच्चे को भी नुकसान हो सकता है। परिजनों ने भी यही बात कही। हालांकि इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट ने बताया कि डॉक्टरों से की गई पूछताछ में पता चला है कि शबाना गर्भवती नहीं है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed